Haryana roadways : हरियाणा रोडवेज के इस डिपो से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा

Haryana roadways: यहां देखे पूरी टाइमटेबल और रूट

हरियाणा से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए अब ट्रेनों के साथ-साथ रोडवेज की भी सीधी बस सर्विस मिलेगी। रोडवेज के पंचकूला डिपो से अयोध्या के लिए सीसी बस सर्विस को शुरू कर दिया गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अयोध्या के लिए बस किस समय और किस रूट से होकर जाएगी।

यह रहेगा बस का रूट

पंचकूला से रोडवेज की बस अयोध्या के लिए निकलेगी, जो अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत, सराय कालेखां, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा, लखनऊ होते हुए सीधी अयोध्या पहुंचेगी।

यह रहेगी बस की समयसारिणी

पंचकूला से सुबह 10:30 बजे (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार)
अम्बाला कैंट से सुबह 11:30 बजे
करनाल से दोपहर 12:40 बजे
पानीपत से दोपहर 1:30 बजे
दिल्ली से शाम 4:30 बजे
बल्लभगढ़ से शाम 6:00 बजे
पलवल से शाम 6:30 बजे
आगरा से रात 9:35 बजे
लखनऊ से सुबह 2:30 बजे
अयोध्या आगमन सुबह 6:00 बजे तक

ये भी पढ़ें :   Haryana news : हरियाणा में 29 लाख लोगों के पानी बिल माफ, 372 करोड़ का बकाया नहीं देना होगा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

यह रहेगा वापसी का समय

अयोध्या से दोपहर 2:00 बजे ( अगले दिन )
लखनऊ से शाम 5:00-30 बजे
आगरा से रात 10:00-30 बजे
दिल्ली से सुबह 3:00-3:30 बजे

नोट – यह बस पंचकूला से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को अयोध्या के लिए चलेगी। अयोध्या से पंचकूला के लिए यह बस प्रत्येक मंगलवार, वीरवार, शनिवार को चलेगी। समय सारणी में परिवर्तन संभव है, इसके लिए हमारी वेबसाइट को फालो करें। अगर समयसारिणी में बदलाव होता है तो अवगत करवा दिया जाएगा।