Jind political news : बीरेंद्र सिंह का बेटे काे टिकट न मिलने दर्द आया सामने, बोले रची गई साजिश, चुनाव के बाद खोलेंगे राज

Jind political news : बैठक कर समर्थकों के साथ किया विचार विमर्श, कहा- जयप्रकाश मदद मांगते हैं तो देंगे साथ

 

Jind political news : कांग्रेस की फूट के हर दिन नए मामले आ रहे हैं। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह का बेटे बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस टिकट नहीं मिलने का दर्द सामने आया। उन्होंने कहा कि इस लिए बड़ी साजिश रची गई। लोकसभा चुनाव के बाद पर्दाफाश किया जाएगा। इसके साथ ही भी हिसार लोकसभा (Hisar loksabha) क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी जयप्रकाश से किनारा करने के संकेत दिए हैं।

 

हिसार से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश (Hisar congress candidate JP) के लिए सक्रिय होने को लेकर बीरेंद्र सिंह ने डूमरखां गांव स्थित अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई। बैठक में दो घंटे तक चर्चा चली। बीरेंद्र ने समर्थकों से पूछा कि जयप्रकाश के नामांकन पर हिसार जाएं या नहीं तो समर्थकों ने एक स्वर में इससे मना किया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे पहले है। अब तक जयप्रकाश उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने नहीं आए हैं। यहां से सांसद बृजेंद्र सिंह से भी मदद नहीं मांगी है।

ये भी पढ़ें :   Farmer protest : किसान आंदोलन में पहले दिन ही टकराव, हिंसा, जींद में लाठीचार्ज, दर्जनों किसान घायल, डीएसपी समेत कई पुलिस कर्मियों को आई चोटें

 

जयप्रकाश उनके पास आकर मदद मांगते हैं तो उनके कार्यकर्ताओं से वोट की अपील आकर करते हैं तो पूरे मन से साथ देंगे। दस साल के बाद वह कांग्रेस में आए हैं और यहीं रहेंगे। इस दौरान बृजेंद्र सिंह का टिकट कटने का दर्द भी सामने आया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि टिकट कटवाने के लिए साजिश रची गई। सर्वेक्षण का नाम लेकर बृजेंद्र (Brijender singh) टिकट काटा गया। भाजपा में सांसद रहते हुए कांग्रेस में शामिल होने वाले एनडीए के सबसे पहले सांसद बृजेंद्र सिंह थे। जब पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल नजर आ रहा था तो बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में (Jind political news) शामिल हुए।

 

Jind political news: Birendra Singh's pain over not getting ticket for his son
Jind political news: Birendra Singh’s pain over not getting ticket for his son, meeting in jind 

बीरेंद्र सिंह (Birender singh dumarkhan) ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा ने पूरी मदद की, लेकिन जो लोग समझते है कि कांग्रेस जेब में है वे उनकी गलतफहमी है। कांग्रेस किसी की बपौती नहीं है। प्रदेश में पंडित भगवत दयाल बड़े नेता होते थे लेकिन इंदिरा गांधी ने बंसीलाल को सीएम हरियाणा का बना दिया।

ये भी पढ़ें :   Property tax date : हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज व अन्य छूट की लास्ट डेट बढाई, देखें नई तारीख

बंसी लाल ने सोचा भी नहीं था कि सीएम हरियाणा के बनेंगे। दस साल के बाद कांग्रेस में आए हैं लेकिन कांग्रेस में दस साल में संगठन तक नहीं बना है। कांग्रेस के राष्ट्रीयध्यक्ष उन्हें जिम्मेदारी दें तो कांग्रेस को प्रदेश में सशक्त बनाया जा सकता है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते आज प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता जा रहा है।

 

द्वेष की भावना से कांग्रेस के खातों को सील कर दो, किसी सीएम को जेल में भेज दो। यह लोकतंत्र का हिस्सा नहीं होता है। आज लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट कर रहे हैं। देश में 225 सीटों तक भाजपा सिमट कर रह गई तो जो नेता समझते है कि कांग्रेस उनकी जेब में है कल वे कांग्रेस की जेब में नजर आएंगे। कांग्रेस को मिलकर हम मजबूत करेंगे। जींद जिले के आसपास सीट कांग्रेस को जीताने का काम करेंगे। जो साजिश अब रची गई है वे आगे भी विधानसभा चुनाव में रची जा सकती है। इसलिए संगठित (Jind political news) होना होगा ताकि इस तरह की साजिश रचने वाले कई बार सोचें।

ये भी पढ़ें :   BJP candidate Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा, पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवार

 


ये खबर भी पढ़ें :⇓

Jind ki rajneeti : पूर्व से पश्चिम तक 3 लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों का फैसला करते जींद के मतदाता